गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना क्षेत्र में मंदिर के सामने रखा खोखा हटाने के लिए कहने पर मंदिर के महंत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खोड़ा के इंदिरा विहार में स्थित प्राचीन राधाकृष्ण शिव शक्ति मंदिर में मरम्मत का कार्य चल रहा है। मंदिर के सामने एक खोखा है, जिसे हटाने के लिए मरम्मत का कार्य करने वाले ठेकेदार ने खोखा संचालक से कहा था। खोखा नहीं हटा तो कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। आरोप है कि इस पर खोखा संचालक ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर मंदिर के महंत के साथ मारपीट की। इस पर महंत उमाकांत दुबे ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने उमाकांत दुबे की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्...