गढ़वा, जुलाई 13 -- सगमा, प्रतिनिधि। मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता बिजली, सड़क और पानी है। उसके बाद भी प्रखंड के कुछ ऐसे गांव व टोले हैं जहां आज तक सड़क नहीं बन पाई है। लोग खेतों के मेड़ या पगडंडी के भरोसे चलने को विवश हैं। प्रखंड अंतर्गत सोनडीहा पंचायत के पुतुर गांव अंतर्गत हरैया ढोंढ़ा टोले में अबतक सड़क के बिना लोग काफी कठिनाइयों सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक सड़क व पुल नहीं बना है। जनप्रतिनिधि लोग सिर्फ अपना वोट लेने यहां तक आकर अनेक प्रलोभन देते हैं। उसके बावजूद यह टोला आज तक सड़क व पुल विहीन है। लोगों का बरसात के दिनों में खोखा नाला में जान जोखिम में डाल कर आना जाना पड़ता है। टोले की आबादी लगभग 200 से अधिक है। टोले में अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं। उक्त टोले के ग्रामीणों का जीविकोपार्जन का साधन खेती।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.