आगरा, जनवरी 13 -- कोतवाली क्षेत्र के सोरों सहावर मार्ग पर रखे खोखा को तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। खोखा संचालक मुनीश कुमार पुत्र रामकिशन निवासी मोहल्ला कटरामठ सोरों ने बताया है कि वह सहावर रोड पर सड़क किनारे खोखा संचालित करता है। बीती रात अज्ञात चोरों ने उसका खोखा तोड़ दिया और खोखा से 4800 रुपये की नकदी, गुटखा, बीडी, सिगरेट, बैटरी आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.