पटना, जून 2 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की पूरी राजनीति झूठ, भ्रम और खोखले आरोपों के सहारे चल रही है। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव और चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब बरगलाने की राजनीति को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा झूठ अब बेअसर साबित हो रहा है। जिनके दामन पर वर्षों के कुशासन के दाग हों, उनके छलपूर्ण दावों पर जनता अब भरोसा नहीं करने वाली। जनता अब पूरी तरह जागरूक और सतर्क हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.