अलीगढ़, जनवरी 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की सर्विलांस सेल व विभिन्न थाना पुलिस ने खोए हुए 238 मोबाइल फोन और बरामद कर लिए हैं। शुक्रवार को संबंधित लोगों के फोन लौटाए गए। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस ऑफिस में लोगों को फोन वितरित किए तो उनके चेहरे खिल उठे। फोनों की कीमत 48 लाख 95 हजार 287 रुपये है। एसएसपी ने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे या चोरी हो गए थे। उन्होंने सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर सर्विलांस सेल व थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से संज्ञान लिया और विभिन्न कंपनियों के 238 मोबाइल फोन बरामद किए। सत्यापन के बाद उनके स्वामियों को फोन वापस कर दिए गए हैं। इस पर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया है। इस दौरान एसएसपी ने लोगों से साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने को कहा। यह है सीईआईआर : अगर आपका फोन गु...