आजमगढ़, दिसम्बर 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में रविवार को एसपी ग्रामीण चिराग जैन की खोए हुए बरामद फोन को उनके स्वामियों को सौपा। पुलिस ने एक माह में 30 लाख रुपये के 138 फोन बरामद किए है। जनपद में 21 माह से खोए हुए फोन बरामद करने का पुलिस अभियान चल रही है। अबतक पुलिस ने 2583 फोन बरामद कर चुकी है, जिसकी कीमत 6.41 करोड़ रुपये है। गुमशुदा मोबाइल धारकों ने सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की थी। जिन्हे बरामद करने के लिए सीसीटीएनएस प्रभारी को निर्देशित किया गया था। नवम्बर माह में पुलिस ने जनपद में खोए हुए कुल 138 एंड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं। पुलिस फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चला रही है। अब तक कुल 2583 (वर्ष 2025 में अब तक कुल 1332) एंड...