देवघर, दिसम्बर 31 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के पंडित बीएन झा पथ निवासी राहुल आनंद ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बताया है कि कुछ दिन पहले मोबाइल गुम हो गयी थी, सूचना पुलिस को दी थी। फोन में बैंक से जुड़े यूपीआई एप्स और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सक्रिय थीं। आवेदन के अनुसार, मोबाइल खोने के बाद अज्ञात ने अकाउंट से कुलRs.69 हजार की अवैध निकासी कई यूपीआई कोड के माध्यम से की गयी है। बताया कि जैसे ही खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी हुई, तुरंत साइबर सेल के टोल-फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के बाद सूचना मिली कि जिस यूपीआई कोड पर पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, उसके खाते में 24 हजार रुपए पुलिस द्वारा होल्ड कर लिया गया है। इसके अलावा, ट्रांज़ेक्शन की विस्तृत जांच की भी सिफारिश की गई है। सूचना के बाद मंगलवा...