बदायूं, मई 18 -- शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला का बैग रास्ते में छूट गया। बैग में महिला के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी व आधारकार्ड आदि सामान रखा था। पैदल गश्त के दौरान सड़क किनारे पुलिस को बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने सी-प्लॉन एप के माध्यम से महिला का पता लगाकर बैग उसके सुपुर्द कर दिया। शनिवार को बिसौली कोतवाली पुलिस नगर के बुद्ध बाजार में पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक लावारिस बैग पड़ा मिला। पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें सोने-चांदी के आभूषण,नकदी व आधारकार्ड रखा मिला। आधारकार्ड पर अंकित नाम व पता शबनम पत्नी जरीफ निवासी गांव भीकमपुर जहांगीर थाना बबराला जिला संभल पाया गया। पुलिस ने सी-प्लॉन एप के माध्यम से सूचना महिला तक भिजवाई। सूचना पाकर महिला अपने पति के साथ बिसौली कोतवाली पहुंची। महिला ने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.