गढ़वा, मई 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबा खोंहरनाथ धार्मिक न्यास कमेटी से जुड़े हुए लोगों की बैठक बुधवार को धार्मिक न्यास के अध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के परसाहा मोड़ स्थित भवन में हुई। बैठक में लोगों ने कहा कि झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा इस कमेटी को निरस्त करते हुए बाबा खोंहरनाथ श्राइन ट्रस्ट को मान्यता दिया गया है। उक्त कमेटी में बगैर जानकारी के सिद्धेश्वर उपाध्याय को उपाध्यक्ष और अरुण दुबे को सदस्य बनाया गया है। लोगों ने कहा कि हम सभी इस पद को नहीं मानते हैं और इस पर अपना असहमति जताते हुए इस्तीफा देते हैं। लोगों ने कहा कि गलत तरीके से नाम प्रचारित कर बदनाम किया जा रहा है। बाबा खोंहरनाथ धार्मिक न्यास के अध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय ने प्रशासन को बताया है कि षड्यंत्र के तहत बाबा खोंहरनाथ श्राइन ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.