बरेली, मई 4 -- अलीगंज। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना देवरनिया के सिंगथरा की कहकशां का निकाह दो साल पहले गांव खैलम देहा जहांगीर के गौस मोहम्मद के साथ हुआ था। उसे एक बच्ची भी है। पति ने बताया कि कहकशां को निमोनिया हो गया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मौत का कारण जानने के लिए महिला के शव के पोस्टमार्टम की मांग की। मौके पर सीओ नितिन कुमार तथा एसडीएम एन राम के साथ फोरेंसिक टीम जांच को पहुंची। इंस्पेक्टर राजित राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.