अलीगढ़, दिसम्बर 13 -- खैर, संवाददाता। कस्बे में लंबे समय से बनी जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने अब कड़े रुख के साथ कदम बढ़ा दिया है। इसी क्रम में 12 दिसंबर की देर शाम नगर पालिका कार्यालय में एसडीएम खैर शिशिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सब्जी मंडी क्षेत्र में फैले स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें नगरपालिका अध्यक्ष संजय शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमपाल कमांडो, भाजपा कोषाध्यक्ष अतुल गोयल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एकमत होकर कस्बे की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल कार्रवाई को आवश्यक बताया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शनिवार को सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थाई अतिक्रमण हटाने के संबंध में सार्वजनिक ...