अलीगढ़, दिसम्बर 26 -- खैर में परीक्षा देने को आई छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज खैर, संवाददाता। खैर स्थित एक महाविद्यालय में एमए की परीक्षा देने आई अलीगढ़ निवासी छात्रा परीक्षा के बाद अपने घर नहीं पहुंच सकी। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद जब छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने कोतवाली खैर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती 22 दिसंबर को खैर के एक महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की परीक्षा देने आई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा घर वापस नहीं लौटी, जिससे परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद परिजन खैर पहुंचे और महाविद्यालय के स्टाफ से जानकारी ली तथा सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई, लेकिन छात्रा के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परेशान प...