अलीगढ़, अक्टूबर 8 -- खैर। कस्बे के अलीगढ़-पलवल रोड स्थित पड़ाब मैदान की सरकारी भूमि पर आगामी 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आतिशबाजी का बाजार लगेगा। नौ दिन में लोगों को पटाखे खरीदने का समुचित समय मिलेगा। नगर पालिका ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। खैर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय ने आतिशबाजी बाजार के लिए खुली बोली आमंत्रित करते हुए नौ अक्टूबर की तारीख नियत की है। नौ अक्टूबर को पालिका के सभागार में दो बजे से इच्छुक व्यापारी जमानत राशि, जमा कर दे आधार-पैन कार्ड तथा जीएसटी की प्रति जमा किए जाने के बाद ही बोली में प्रतिभाग कर सकेंगें। जिसके नाम पर बोली छूटेगी उसे व्यापारी को दुकान टीन शेड में बनाकर देनी होगी तथा बोली दाता को पचास हजार रूपया की धनराशि नकद, एफडीआर, डाकघर एनएससी ईओ खैर के नाम से जारी कराकर प्रस्तुत करनी होगी। वहीं दू...