अलीगढ़, मई 15 -- फोटो- 22 वर्षीय युवक पवन खैर संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में गांव पला जरारा के खेत में खनन माफियाओं ने एक युवक को डंफर से कुचलकर मार डाला। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। युवक का शव कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। गांव पला जरारा में गांव धुंधी नगला निवासी 22 वर्षीय युवक पवन की मौत हो गई। स्वजनों ने नामजद खनन माफियाओं पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक के चाचा ने बताया कि युवक को खनन के काम करने वाले दो लोग रात को घर से बुलाकर ले गए । सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग कोतवाली पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ लग गई। सीओ वरूण कुमार सिंह व इंस्पेक्टर दुष्यंत तिवारी ने लोगों को कार्यवाही का अश्वासन देकर शांत कराया। सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.