बहराइच, जनवरी 13 -- मोतीपुर, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत बीट संख्या 21 में सोमवार को वन विभाग की टीम ने खैर के पेड़ का अवैध कटान करते हुए एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से 11 नग खैर के बोटे तथा कटान में प्रयुक्त आरा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार मुर्तिहा वनक्षेत्राधिकारी रतनेश कुमार के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर ऋषभ प्रताप सिंह वन्य जीव रक्षक प्रवेश कुमार एवं न्यूनतम वेतन कर्मी सिरताज गश्त पर थे। इसी दौरान बाघ संरक्षित वन क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा खैर के पेड़ की अवैध कटान किए जाने की सूचना मिली। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की जिसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश तिवारी पुत्र शत्रोहन निवासी निबियापुरवा सेमरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.