बिजनौर, जनवरी 7 -- बढ़ापुर वन क्षेत्र से चोरी से काटकर अवैध ढंग से जा रही प्रतिबंधित खैर की लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो देर रात हरेवली बैराज के पौंड एरिया में पलट गई। चालक बामुश्किल शीशे तोड़कर निकल कर मौके से फरार हो गया। खैर की लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो पलटने से पुलिस वन विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो सहित लकड़ी को अपने कब्जे में लिया है। मंगलवार की आधी देर रात बढ़ापुर वन क्षेत्र से अवैध रूप से प्रतिबंधित खैर की लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो निकली। तेज गति में स्कॉर्पियो जब हरेवली बैराज पर पहुंची घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर हरेवली बैराज के पौंड एरिया में कई फिट गहरी खाई में पानी में जा गिरी। स्कॉर्पियो पलटने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे। हाइड्रा की मदद से स्कोर्पियो को ...