पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- बेरीनाग। नगर में आयोजित बालिका क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल ने किया। ब्लॉक प्रमुख चन्याल ने कहा कि पहाड़ की बालिकाएं क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और निरंतर आगे बढ़ रही हैं। फाइनल मुकाबला खैरोली और बनकोट की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में खैरोली ने बनकोट को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गंगा आर्या, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, गणेश रावल, धीरज रौतेला, राजकुमार शाह, दीपक कालाकोटी, विनोद मेहरा और सचिन डांगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...