छपरा, फरवरी 10 -- नगरा। खैरा थाना क्षेत्र के हरेराम के टोला गांव के दो नाबालिग छात्र आदर्श मध्य विद्यालय खैरा से पढ़ाई के बाद मंगलवार को घर नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र स्कूल से निकलने के बाद खेलने के लिए खैरा रेलवे स्टेशन की ओर चले गए थे और वापस लौटने के दौरान लापता हो गए। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। इस मामले में परिजन हरिशंकर प्रसाद व अजय राय ने खैरा थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार 6वीं कक्षा के छात्र अमन कुमार व अंकित कुमार रोज की तरह विद्यालय पढ़ने गए थे लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए खैरा प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों व छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.