छपरा, जनवरी 27 -- कृष्णा चौक खानपुर गांव स्थित बग़ोत बाबा पोखरे में हुआ हादसा पोखरे की ओर घास लाने गई थीं युवतियां नगरा। खैरा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव स्थित कृष्णा चौक के पास बगौत बाबा पोखरे में मंगलवार को डूबने से दो युवतियों की मौत हो गयी। एक ही गांव की रहने वाली दोनों युवतियां पोखरे की ओर घास लाने गयीं थीं। इस बीच पोखरे के आसपास घोंघा चुनने लगीं। पांव फिसलने पर एक युवती गहरे पानी में चली गयी । उसे पकड़ने दूसरी जैसे ही आगे बढ़ी वह भी डूब गई। मृतकों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के भदरिया गांव निवासी धर्मनाथ महतो की 19 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी और विश्वनाथ महतो की 18 वर्षीय पुत्री सिंकी कुमारी के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका कुमारी और सिंकी कुमारी मंगलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.