मऊ, दिसम्बर 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैराबाद निवासी सुरेंद्र एवं अनीता दोनों भाई बहन के घर पर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शनिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट मऊ के आदेश के क्रम में गत वर्ष 2001 में घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस ने उनके घर जाकर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी बहुत दिनों से फरार हैं। न्यायालय के आदेश के क्रम में पहुंची पुलिस टीम को दोनों आरोपी नहीं मिले। लेकिन उनके घर पर रखे हुए बक्सा, बर्तन आदि सामान को कुर्की करके उनके पड़ोसी को रखने की हिदायत दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...