मऊ, फरवरी 11 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकास खंड के इंदारा मेला परिसर में आयोजित स्व.अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को मार्डन खैराबाद और इंदारा के बीच मैच हुआ। जिसमे मार्डन खैराबाद नें इंदारा को हराकर 1-0 से मैच जीत लिया। गुरुवार को कानपुर और खैराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। मेला परिसर में चल रहे स्व.अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसमे मार्डन खैराबाद की टीम ने एक गोल और इंदारा की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। इस दौरान मार्डन खैराबाद की टीम ने 1-0 से मैच जीत लिया। मार्डन खैराबाद के खिलाड़ी शाजिद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि कारसन ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिला...