बोकारो, फरवरी 18 -- कसमार थानाक्षेत्र के खैराचातर के डोम टोला के समीप अवैध रूप से बसे गुलगुलिया परिवारों के आपराधिक गिरोह से संबंध सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार को कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, स्थानीय मुखिया विजय जायसवाल व सिंहपुर मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम महतो मौके पर पहुंचे और परिवारों को 24 घंटे के भीतर क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया। जांच में पुलिस ने पाया कि प्लास्टिक तंबू की आड़ में अंदर मिट्टी की दीवार खड़ी कर स्थायी ढांचा बना लिया गया था और अवैध बिजली का उपयोग भी हो रहा था। जिस जमीन पर ये लोग रह रहे थे, वह किसी अन्य ग्रामीण की बताई जा रही है, ऐसे में भूस्वामी की भूमिका की भी जांच होगी। इस दौरान ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से कहा कि अवैध रूप से बसे परिवारों के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.