बोकारो, फरवरी 3 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित बाजारटांड़ में सोमवार को विकलांग कल्याण समिति द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के केंद्रीय महासचिव भुवनेश्वर महतो समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा फीता काटकर की गई। शिविर के दौरान आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में दिव्यांग पहुंचे. समिति के अध्यक्ष गजानन महतो और सचिव युनुस अंसारी ने जानकारी दी कि करीब तीन सौ दिव्यांगों ने शिविर में अपना पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि सभी पंजीकृत लाभार्थियों को इसी महीने आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए समिति लगातार प्रयास करेगी। मौके पर सदानंद कपरदार, अशोक, भारत डोम, श्यामनंदन जायसवाल, रवि महतो, सुशील कपरदार, कुडू राम, ध...