बोकारो, जनवरी 8 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर सेवानिवृत शिक्षक स्वर्गीय सिद्धेश्वर हजाम के पुत्र और समाजसेवी कृष्ण रंजन शर्मा (58 वर्षीय) का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार कृष्ण रंजन शर्मा लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित थे। इलाज के दौरान अचानक किडनी फेल हो जाने से उनकी स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। वे अपने सरल स्वभाव व मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। कृष्ण रंजन शर्मा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। गांव और क्षेत्र से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर वे हमेशा सक्रिय रहते थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे। अपनी व्यवहार कुशलता, सहयोगी प्रवृत्ति और स्पष्ट सोच के कारण वे हर वर्ग में सम्मान और लोकप्रियता र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.