घाटशिला, दिसम्बर 16 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड की खैरबनी पंचायत के बनकाटी, गोजासाई, घुटूडीह व दामदी गांव की ओर जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गयी है। जिसके कारण इन गांवों के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की सड़क बनाने को लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक गुहार लगायी, लेकिन किसी पर कोई असर नहीं पड़ा, जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण एक दशक पूर्व किया गया था। इसकी देखरेख व मरम्मत नहीं किए जाने से सड़क का हाल बद से बदत्तर हो गया है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे उभर कर आये हैं, जिससे आवाजाही में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सड़क पर कई बार राहगीर की बाइक स्कीड होकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाती है। सड़क बनाने को लेकर...