बिजनौर, मार्च 18 -- खैरपुर के जंगल में शिकारियों के तारों में गुलदार फंस गया। गुलदार फंसने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान एक वनकर्मी घायल हो गया। लोगों का मानना है कि गांव चौंधेड़ी में सुमन को निवाला बनाने वाले गुलदार का रेस्क्यू तो नहीं हुआ। मंगलवार को ग्रमीणों ने रतनगढ़ निवासी अनित त्यागी आशु के बाग के बराबर स्थित नहर की पटरी पर किसानों ने गुलदार की गुर्राहट व उसके तार में फंसा देखा। गुलदार फंसा होने की सूचना किसानों ने वन रेंजर चाँदपुर दुष्यन्त सिंह को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नहर पटरी में एक तारों के जाल में गुलदार को फंसा पाया। ग्रामीणों व वनकर्मियों ने आशंका व्यक्त की है शिकारी द्वारा शिकार के लिये तारों का जाल लगाया था जिसमे गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.