नैनीताल, दिसम्बर 13 -- गरमपानी, संवाददाता। खैरना बाजार के पास सूरी फार्म निवासी अखिलेश सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून में आईएमए की पासिंग आउट परेड में उन्होंने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर देशसेवा की शपथ ली। अखिलेश सिंह की प्रारंभिक शिक्षा खैरना स्कॉलर होम भुजान विद्यालय से हुई, जबकि माध्यमिक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से हुई। उनके पिता भवर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज शेर में प्रवक्ता व माता पिंकी सिंह गृहिणी हैं। परिवार में उनकी बहन और भाई भी हैं। अखिलेश की इस सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। अखिलेश सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, भाई-बहन और मित्रों को दिया है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना उनका सपना था, जिसे पूरा कर वह स्वयं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.