नैनीताल, अगस्त 28 -- गरमपानी। खैरना बाजार में कटखने बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर खैरना बाजार में सामना लेकर घर जा रहे मझेड़ा निवासी कांति बल्लभ पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। खैरना निवासी नवल बिष्ट ने बताया कि लंबे समय से कटखने बंदरों द्वारा बाजार आने वाले लोगों को घायल किया जा रहा है। स्कूली बच्चों पर भी बंदर झपट रहे हैं। ऐसे में लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.