सिमडेगा, फरवरी 23 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। वार्ड नं 20 के पीएम श्री हाई स्कूल खैरनटोली स्थित बूथ में सुबह से ही गहमा गहमी देखी गई। समर्थकों के बीच कई बार यहां नोंकझोक भी हुई। बूथ में वार्ड सदस्य के समर्थको के बीच काफी गहमा गहमी देखी गई। छोटी छोटी बात में समर्थक आपस में नोकझोक करते नजर आए। तनावपुर्ण स्थिति को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस. खोटरे, सामान्य प्रेक्षक संजय पीएम कुजूर, एसडीपीओ बैजु उरांव, इंस्पेक्टर भिखारी राम, टाउन थाना प्रभारी रोहित रजक आदि ने बूथ का निरीक्षण किया। साथ ही जवानों के दौरान वहां जमे भीड़ को खाली कराया गया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.