मेरठ, जनवरी 21 -- एसआईआर का काम कर घर जा रही महिला बीएलओ से खैरनगर में एक युवक ने मारपीट कर दी, जिसमें उसे गंभीर चोट आई है। बीएलओ की तहरीर पर देहली गेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। खैरनगर चूने वाली गली निवासी शायना परवीन ने बताया वह उच प्राथमिक विद्यालय खैरनगर की प्रधानाध्यापिका है। एसआईआर में वह बूथ संख्या 276 पर काम कर रही है। आरोप है सोमवार शाम वह घर जा रही थी। इसी दौरान खैरनगर बनबटान चौक चोरी गली में नदीम ने उसे रोककर गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। उसे गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। देहलीगेट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...