फिरोजाबाद, जुलाई 23 -- थाना खैरगढ़ पुलिस ने छिनैती लूट की घटना में वांछित लुटेरा अभियुक्त रोबिन उर्फ हुण्डी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उससे लूट के रुपये व असलाह बरामद किए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की बदमाश से सीजीएम तिराहा के पास लालई रोड पर मुठभेड़ हुई। वह वहां पर छिपा था। पता चलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार थाना खैरगढ़ ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर उसकी घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली चलते ही पुलिस कर्मी सचेत हो गए। पुलिस ने भी जबावी कार्यवाही की। पुलिस की कारवाही में बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान रोबिन उर्फ हुण्डी पुत्र पदम सिंह के रूप में हुई। वह शेखूपुर थाना रामगढ़ का रहने वाला है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.