नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नमाज अदा करने के वक्त एक मस्जिद पर ड्रोन हमला कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बनू जिले के डोमेल स्पार्का तहसील के स्पार्का गांव में घटी, जहां कथित रूप से पाकिस्तानी सेना ने एक मस्जिद को निशाना बनाया। पश्तून तहफुज़ मूवमेंट (पीटीएम) हॉलैंड के जारी किए गए बयान के अनुसार, डोमेल स्पार्का तहसील के जाला बनू गांव में अस्र की नमाज के दौरान पाकिस्तानी सेना ने कथित तौर पर बमबारी की, जिसमें दो पश्तून नागरिक घायल हो गए। इस हमले के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं, पीटीएम हॉलैंड ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे धार्मिक पवित्रता तथा मानवीय सम्मान पर सीधा प्रहार बताया है। संगठन ने इसे दशकों पुरानी पाकिस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.