चम्पावत, फरवरी 23 -- लोहाघाट। खैसकांडे में होली महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें एकादशी से होली गायन का निर्णय लिया। बताया कि होली एकादशी को चीर बंधन, द्वादशी को डुंगरी तोक से कोटाली खेत तक गांव फेरी और टीके की होली के आयोजन पर चर्चा हुई। तय किया कि जिला स्तरीय अधिकारियों को निमंत्रण दिया जाएगा। राजेश चौबे के संचालन में हुई बैठक में प्रधान भुवन तिवारी, रमेश चौबे, केशव चौबे, जगदीश पुजारी, रमेश खर्कवाल, मोहन पुजारी, हर सिंह, भुवन पुजारी, गणेश तिवारी, राजेंद्र चौबे, भुवन चौबे और सचिन जोशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...