बदायूं, फरवरी 15 -- उसहैत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भुंडी मंडल के ग्राम खेड़ा जलालपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रचारक भरत लाल ने हिंदू एकता पर बल देते हुए कहा कि अनेक आक्रमणों के बावजूद सनातन सभ्यता अक्षुण्ण रही है। अब भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने हेतु संघ निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने समाज से इतिहास से सीख लेकर एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेटा दास महाराज मौजूद रहे। इस मौके पर उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह, खंड कार्यवाह प्रदीप तिवारी, खंड प्रचारक निर्भय, नगर कार्यवाह अनीश शाक्य, प्रधानाचार्य होमसिंह, खंड पर्यावरण प्रमुख अशोक कुमार शर्मा, शिवम् सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह एवं शीलेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.