कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉ. गौरहरि सिंहानिया टी-20 यूपी इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल में बरेली वेटरन टीम ने मथुरा को 84 रनों से पराजित किया। इस जीत के साथ ही बरेली वेटरन ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 जनवरी को कानपुर वेटरन बनाम इलाहाबाद के बीच किदवई नगर के राष्ट्रीय मैदान पर खेला जाएगा। मथुरा के गौहर रिजवी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन बनाए। टीम से शादाब ने 71 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व अभिषेक द्विवेदी ने 25, आनंद मंडल ने 17 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मथुरा की ओर से प्रमोद यादव और अजय ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा की पूरी टीम 17.3 ओवर में मात्र 90 रनों पर सिमट गई।...