नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- रांची, वरिष्ठ संवाददाता। भारत के कार्यवाहक वनडे कप्तान केएल राहुल ने शनिवार को स्वीकार किया कि भारतीय बल्लेबाजी की स्पिन के खिलाफ कमजोरी चिंता का विषय है और फिलहाल उनके पास इसका कोई ठोस जवाब नहीं है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट हार ने इस गिरावट को और उजागर किया है। राहुल ने कहा कि तकनीकी और रणनीतिक सुधार लंबी प्रक्रिया होगी और टीम को वरिष्ठ खिलाड़ियों से सीख लेनी होगी। रांची की पिच को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रन बनाने वाली सतह होगी और टीम संयोजन पिच देखने के बाद तय किया जाएगा। राहुल ने कोहली-रोहित की वापसी को बड़ा मनोबल बताया और कहा कि वनडे में स्ट्राइक रोटेशन बेहद अहम है, जिसमें कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं। जडेजा की वापसी से भी टीम को मजबूती मिलेगी। राहुल ने संकेत दिए कि ऋषभ पंत को प्लेइंग-1...