नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- अहमदाबाद। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की 50 गेंद में नाबाद 113 रन की आतिशी पारी से झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप डी मुकाबले में रविवार को त्रिपुरा को आठ विकेट से हराया। ईशान ने 10 चौकों और आठ छक्कों की मदद से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को मजबूत संदेश दिया। त्रिपुरा के 182 रन के जवाब में झारखंड ने 15 गेंद शेष रहते 185 रन बना लिए। विराट सिंह ने 40 गेंद पर नाबाद 53 रन का अहम योगदान दिया। इस जीत के बाद झारखंड 12 अंकों के साथ बेहतर नेट रन रेट पर ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया। राजस्थान ने कर्नाटक को एक रन से हराया अहमदाबाद। राजस्थान ने अंतिम लम्हों में धैर्य दिखाते हुए कर्नाटक को एक रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने दीपक हुड्डा (43), कार्तिक शर्मा (46) और महिपाल लोमरोर (48 नाबाद) की पारियों से 201 ...