कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। आकांक्षा कराटे क्लासेज एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। संस्था के हेड राज ने बताया कि कृष्णा यादव और सुमित शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों का चयन अब कराटे की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद अभय शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...