लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। नवनीत कुमार की शानदार गेंदबाजी और अमन सिंह चौहान की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत यार्कर क्रिकेट क्लब ने बीबीडी ए डिवीजन क्रिकेट लीग मैच में ट्रंफ क्रिकेट एकेडमी को 33 रनों पराजित कर पूरे अंक बटोरे। डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम पर शनिवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए यार्कर ने 40 ओवर में छह विकेट खोकर 201 रनों की पारी खेली। अमन सिंह चौहान ने 69 और कार्तिकेय सिंह ने 45 रन बनाये। जवाब में ट्रंफ क्रिकेट अकादमी की टीम 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रनों के योग पर सिमट गई। दिव्य प्रकाश सिंह ने 44 रनों की आतिशी पारी खेली। यार्कर की ओर से नवनवीत कुमार ने चार विकेट चटकाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.