लखनऊ, मार्च 4 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट पांच से सात मार्च लुलू मॉल स्थित फंटुरा बॉलिंग एली में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट पूरे यूपी के बॉलिंग खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और रैंकिंग सुधारने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। इस टूर्नामेंट में केवल एक श्रेणी होगी। महिला खिलाड़ियों को प्रत्येक खेल में 10 पिन का हैंडीकैप प्रदान किया जाएगा, जो केवल राउंड दो तक मान्य रहेगा। उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन पहले राउंड में खिलाड़ी छह गेम का एक ब्लॉक खेलेंगे। कुल पिनफॉल के आधार पर शीर्ष खिलाड़ी राउंड दो के लिए क्वालीफाई करेंगे। दूसरे दिन दूसरे राउंड में फिर छह गेम का दूसरा ब्लॉक होगा और पहले व दूसरे राउंड के पिनफॉल के आधार पर शीर्ष ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.