लखनऊ, अप्रैल 3 -- द्वितीय एमएल मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट लखनऊ, संवाददाता। द्वितीय एमएल मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में गुरुवार को जीजीएस स्पोर्ट्स कॉलेज, द क्रिएटर्स क्लब, एनडीबीजी क्लब, सार क्लब, आरकेबी क्लब, एसएमआर क्लब और दिव्युग आश्रम ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक बटोरे। स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान पर खेले गए मैच में जीजीएस स्पोर्ट्स कॉलेज ने आईपीआरके क्लब को नौ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीआरके की टीम 99 रनों पर सिमट गई। कॉलेज की ओर से कुशाग्र सिंह और अतुल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में कॉलेज ने एक विकेट खोकर 100 रन बनाए और जीत दर्ज की। प्रिंस ने दस चौके और एक छक्के की सहायता से 38 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। सार वन ग्राउंड पर खेले गए मैच में दिव्युग आश्रम क्लब ने प्लेफिट क्रिकेट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.