लखनऊ, फरवरी 12 -- शहर में जूडो खिलाड़ियों का जमावड़ा इस माह के अंत में लगेगा। प्रदेश भर के जूडोका राजधानी में आयोजित होने वाली जूडो प्रतियोगिता में जोरआजमाइश करेंगे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजकों के अनुसार जल्द ही प्रतियोगिता की तारीखें फाइनल कर ली जायेंगी। प्रतियोगिता में इस बार मेजबान लखनऊ के खिलाड़ी सहारनपुर और हापुड़ के दबदबे को चुनौती देने उतरेंगे। शहर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर समन्वय जूडो प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी पदकों के लिए जोरआजमाइश करेंगे। प्रदेश भर की 18 मंडलों की टीमें इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में 10 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बालक और बालिका दोनों वर्गों में दस-दस वेटकैट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.