लखनऊ, फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय टेनिस मानचित्र पर चमकने के लिए तैयार है। शहर को आईटीएफ जे-20 जूनियर टेनिस चैंपियनशिप (अंडर-18) की मेजबानी सौंपी गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 2 मई से 9 मई तक गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में आयोजित की जाएगी। लखनऊ के टेनिस इतिहास में यह लगातार तीसरा वर्ष है जब इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। आठ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में भारत के शीर्ष जूनियर खिलाड़ियों के साथ विदेशी टेनिस सितारों के भी शामिल होने की पूरी संभावना है। टूर्नामेंट में बालक एवं बालिका एकल वर्ग में 32-32 का ड्रॉ रखा गया है, जबकि युगल (डबल्स) वर्ग में 16-16 का ड्रॉ होगा। यूपी टेनिस एसोसिएशन प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का मंच प्रदान कर रही है। स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.