लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ के आगा शाकिर हुसैन का चयन एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंपायरिंग के लिए किया गया है। यह चैंपियनशिप तीन से आठ फरवरी तक क्विंगदाओ (चीन) में होगी। आगा शाकिर देश से एकमात्र अम्पायर हैं जिन्हें इस चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। इससे पहले वह कई अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आगा शाकिर इस समय डीआरएम ऑफिस पूर्वोत्तर रेलवे के कामार्शियल विभाग में कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...