लखनऊ, मार्च 18 -- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक व बालिका प्रतियोगिता लखनऊ, संवाददाता। सौ किग्रा से अधिक भार वर्ग में लखनऊ के अभिषेक यादव ने प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक और बालिका जूडो प्रतियोगिता में पहले दिन स्वर्ण पदक जीता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा संकुल में मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में अभिषेक फार्म में नजर आए। उन्होंने रोमांचक मुकाबले में वाराणसी के हर्षित को मात दी। मुरादाबाद के वैभव चौधरी और मेरठ के सलमान को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मुकाबले से पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, सुधीर हलवासिया, उत्तर प्रदेश जूडो संघ के सचिव मुनव्वर अंजार सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बालिका वर्ग में 52 किग्रा भार वर्ग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.