लखनऊ, फरवरी 7 -- सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फ्लाइंग फेदर क्लब में शनिवार को रेक्टस क्लब की देखरेख में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्लब की अध्यक्षा श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता में सेजल गुप्ता, मुकुल, रिद्धि और रजत सहित कई युवाओं ने उत्साह दिखाया। मुख्य अतिथि डीपी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...