लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, संवाददाता। बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज की बालिका टीम ने जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की गई दो दिवसीय प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सेंट जेवियर्स इंटर कालेज की रेड टीम विजेता रही। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बालिका वर्ग में सेंट्रल पब्लिक स्कूल की टीम उप विजेता और सेंट जेवियर्स इंटर कालेज तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज दूसरे और सेंट जेवियर्स इंटर कालेज ब्ल्यू तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में 13 और बालिका वर्ग में नौ टीमों के बीच लीग कम नाक आधार पर मुकाबले खेले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.