लखनऊ, फरवरी 9 -- सीनियर जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप (महिला एवं पुरुष) में बीकेटी कॉलेज के खिलाड़ियों ने दमदार प्रर्शन किया। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में बीकेटी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। महिला वर्ग में बीकेटी इंटर कॉलेज (ब्ल्यू) ने धमाकेदार प्रदर्शन कर खिताबी होड़ में जगह बनाई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही चैंपियनशिप में बीकेटी (ब्ल्यू) ने बीकेटी (रेड) को 12-01 पराजित किया। पुरुष वर्ग में सेंट्रल पब्लिक स्कूल (रेड) और बीकेटी इंटर कॉलेज के बीच खिताबी मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। बीकेटी इंटर कॉलेज ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल (ब्ल्यू) को 12-01 से और सेंट्रल पब्लिक स्कूल (रेड) ने पिंटो एम सूर्या एकेडमी को 06-04 के अंजर से पराजित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.