लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ की बेटियां गाजियाबाद में शुरू हुई नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनिशप में दम दिखाने को तैयार हैं। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की प्रशिक्षु खिलाड़ी तनिष्का कन्नौजिया और रिमझिम सिंह चौहान इस चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए जोरआजमाइश करने उतरेंगी। 14 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर के वेटलिफ्टिर प्रतिभाग करेंगे। उपक्रीड़ा अधिकारी और वेटलिफ्टिंग कोच अरविंद सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में पसीना बहा रही इन दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी नेशनल स्तर पर भी पदक जीतने में सक्षम हैं। तनिष्का कन्नौजिया 77 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग (यूथ गर्ल्स) में चुनौती पेश करेंगी। रिमझिम सिंह चौहान 77 किलोग्राम भार वर्ग (जूनियर महिला) में अपना कौशल दिखाएंगी। नेशनल चैंपि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.