लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की देखरेख में फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीय, खेल मंत्री गिरीश यादव भी शामिल होंगे। सुबह छह बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सभी को फिटनेस के प्रति जागरुक किया जाएगा। मोटापे को घटाने और खुद को सेहतमंद रखने का संदेश देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साईं लखनऊ के डायरेक्टर आत्म प्रकाश के अनुसार कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री साइकिल चलाकर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करेंगे। तकरीबन 500 लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस आयोजन के दौरान तीन किलोमीटर साइकिलिंग की जाएगी। मरीन ड्राइव से समता मूलक चौराहा फिर 1090 चौराहा और वापस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.